फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया बीके चौक जाम

Thu, 08 May 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में एक महिला की मौत पर उनके परिवारों वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह महिला के परिजनों ने अस्पताल के सामने वाली सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


57 साल की कमला नाम की इस महिला को बुधवार रात हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कमला के पति चतर सिंह शहर के वाल्मीकि महासंघ के अध्यक्ष हैं।

चतर सिंह ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद कमला ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले आया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने कुछ दवाईयां और इंजेक्शन दी। रात करीब 4 बजे डॉक्टरों ने कहा कि वह कमला को पास के ही फोर्टिस अस्पताल में ले जाएं। जब परिवार के लोग कमला को अस्पताल से ले जाने लगे तभी उन्हें पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अब मृतक के परिवारवालों का कहना है कि रात जिस डॉक्टर ने उसे दवाई और इंजेक्शन दिया है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए और अस्पताल एक बोर्ड बनाकर शव का पोस्टमार्टम करे और बताए कि मौत की असल वजह क्या है। फिलहाल शव को अस्पताल के ही शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें