फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पैर में जंजीर और ताला, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। मृतका के पैर में पड़ा ताला और जंजीर से अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता महिला को बंधक बनाकर रखा गया हो। लोगों का आरोप था कि महिला के परिजन उसे बंधक बना कर रखते होंगे। बंधन मुक्त होने पर महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि महिला काफी समय तक रेलवे ट्रैक के पास बैठी हुई थी। सहारनपुर की ओर से आई जनता एक्सप्रेस को देखकर महिला खड़ी होकर ट्रेन के सामने आ गई। महिला के सीधे पैर में बंधी जंजीर में छोटा ताला लगा था।

बेहटा हाजीपुर बंद फाटक के पास इस वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके पैर में बंधी जंजीर में ताला लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक नहीं हो सकी पहचान

लोनी बॉर्डर एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त रही होगी। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद ही घटना की सत्यता का पता चल सकेगा।

बुधवार सुबह 10.30 बजे राहगीरों ने पुलिस को बंद फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर 60 वर्षीय महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें