फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: मोदी पर गरम, मुलायम पर नरम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मौसम में राजनीतिक दल और नेता धरना-प्रदर्शन का बहाना ढूंढ रहे हैं। नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन को लेकर विरोधी दलों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली में महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साथ ही ट्रैफिक जाम भी किया।

बता दें कि बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी शादी और पत्नी के बारे में पहली बार खुलासा किया था।

कांग्रेस कर रही मोदी की पत्नी की वकालत!

प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं का कहना था कि मोदी ने पत्नी को 40 साल तक अधिकारों से वंचित रखने का जुर्म किया है। वह महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं, ये कैसा सशक्तीकरण है।

हालांकि महिलाओं ने मुलायम सिंह यादव के बयान को लेकर इस दौरान कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

मुलायम सिंह ने एक दिन पहले ही एक चुनावी रैली के दौरान गैंगरेप मामलों में विवाद बयान दिया था। लेकिन महिला कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक लफ्ज भी नहीं कहा।
विज्ञापन

'जनता से माफी मांगे मोदी'

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ओनिका मेहरोत्रा की अगुवाई में डीडीयू मार्ग पर सड़क के बीच महिलाएं नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर बैठ गईं और नारेबाजी कर पुतला जलाया। कुछ देर स्कूली बच्चों की बस भी ट्रैफिक जाम में फंसी रही।

प्रदर्शन को लेकर मौके पर नेताओं के बीच कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ ने कहा नरेंद्र मोदी की पत्नी विरोध नहीं कर रही हैं। वह व्रत रख रही हैं तो फिर महिलाओं का यह विरोध क्यों।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ओनिका मेहरोत्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठा विवरण देकर गुमराह किया है। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि भाजपा के पीएम प्रत्याशी इस मामले में जनता से माफी मांगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें