फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों ने लड़कों को 16 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के पल्ला स्थित तरुण निकेतन स्कूल में शुक्रवार को वर्षा क्रिकेट अकादमी की लड़कियों की क्रिकेट टीम और दिल्ली सरिता विहार क्रिकेट अकादमी के लड़कों की अंडर-14 टीम के बीच मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन


लड़कियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनका ये फैसला सही भी रहा। पहले खेलते हुए लड़कियों की टीम ने 25 ओवर में 124 रन बनाए।

टीम की ओर से सुमन ने 27 और भावना ने 25 रन की पारी खेली। लड़कों की टीम से ऋतिक और ऋषभ ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन

108 रन पर ढेर हुई ब्वॉयज टीम

124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरिता विहार क्रिकेट अकादमी ब्वॉयज की टीम कुछ खास कमाल न कर सकी और लड़‌कियों की टीम से 16 रन से हार गई।

124 रन का छोटा टारगेट चेज करने उतरी ब्वॉयज की पूरी टीम 24 ओवर में मात्र 108 रन बनाकर ढेर हो गई। ब्वॉयज टीम की ओर से प्रियांशु ने अच्छा खेलते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा 22 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

बाकी सभी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। लड़कियों की टीम से बॉलर सारिज ने 4 और वर्षा ने 3 विकेट झटक कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें