फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का दस्ता तैयार: आतंकियों से लोहा लेंगी स्पेशल सेल की महिला कमांडो, दहशतगर्दों को पलभर में कर देंगी ढेर

Wed, 19 Jul 2023 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस का पहला महिला कमांडो दस्ता पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त कर तैयार हो गया है। महिला कमांडो आतंकियों को पलभर में मार गिराएंगी। दिल्ली पुलिस की 19 महिला कमांडो को फायरिंग के बुनियादी सिद्धांतों में प्रशिक्षित किया गया और निशानेबाजों के रूप में तैयार किया गया।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात महिला कमांडो अब आतंकियों से लोहा ले सकेंगी। वह पलक झपकते ही आतंकियों को ढ़ेर कर देंगी। दिल्ली पुलिस की 19 महिला पुलिसकर्मियों ने आईटीबीपी से कड़ी व पेशेवर ट्रेनिंग ली है। शार्पशूटर कमांडो के रूप में तैयार किया गया दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो का यह पहला दस्ता है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस आने वाले प्रतिनिधियों को अत्यधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रक्रिया में स्पेशल सेल ने अपनी महिला स्वाट कमांडो को विशेष प्रशिक्षण देकर एक कदम और आगे बढ़ाया है। 

इस कड़ी में 19 महिला स्वात कमांडो के पहले बैच ने जून-जुलाई 2023 के दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आरटीसी, करेरा, मध्य प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थान में चार सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में, स्वात और दिल्ली पुलिस की 19 महिला कमांडो को फायरिंग के बुनियादी सिद्धांतों में प्रशिक्षित किया गया और निशानेबाजों के रूप में तैयार किया गया। 
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण के दौरान सिपाही किरण 95 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, सिपाही वैशाली 77.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सिपाही कविता 75 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सर्वश्रेष्ठ महिला स्वात कमांडो अब 100 गज की दूरी से चार सेमी के लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें