फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शर्मनाक करतूत के लिए किया बच्चे का अपहरण

Sun, 07 Jun 2015 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस तीन महिलाओं को 4 साल के बच्चे का अपहरण करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये महिलाओं ने संगम विहार से बच्चे का अपहरण किया।
विज्ञापन


घटना का खुलासा शनिवार शाम को उस वक्त हुआ जब आदिल मोहल्ले में नजर नहीं आ रहा था। उसके पिता राशिक ने हर जगह बच्चे को खोजने की कोशिश की लेकिन आदिल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद राशिक मामला दर्ज कराने अस्पताल पहुंचा।

अपहरण का केस दर्ज करने के बाद एक टीम को आदिल की खोज में लगाया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देना शुरू किया।

जानिए क्यों किया अपहरण?

डीसीपी मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि तकनीकी निगरानी और लोगों से मिली जानकारी के आधार पर महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

तीनों आरोपी महिलाओं की पहचान शेहनाज (22), शैकुल (28), और नसरीन के तौर पर हुई। महिलाओं ने पुछताछ में बताया कि शेहनाज का भतीजा आदिल का दोस्त है। शेहनाज ने आदिल को अपने 4 साल के भतीजे के साथ खेलने के लिए बुलाया था।

शेहनाज ने अपनी दो सहेलियों के साथ एक महिला के लिए बच्चे को उठाया था। वहीं एक स्थानीय शख्स ने यह सुना था कि शेहनाज आदिल को किसी महिला से बेचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

एक प्लान फेल तो दूसरे को दिया अंजाम

लेकिन ग्राहक ने बच्चे को ये कहते हुए लेने से मना कर दिया कि वब ज्यादा उम्र का है और उसे सब याद रहेगा। महिला एक निजी अस्पताल में डॉक्टर है।

जब उसने आदिल को लेने से मना किया तो शेहनाज ने दूसरी योजना बना ली। उसने बच्चे को एक सरकारी स्कूल में बंद कर दिया।

इसी दौरान उस स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसने शेहनाज को बच्चे को बेचने के बारे में सुना है। जिसके बाद पुलिस ने शेहनाज के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें