फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Bite: आपस में लड़ रहे कुत्तों को छुड़ाने गई महिला के हाथ में काटा, सीरम लगवाने को भटकती रहीं इधर से उधर

Sun, 03 Mar 2024 07:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कुत्तों को छुड़ाने के दौरान एक कुत्ते ने उनकी हथेली पर बुरी तरह के काट लिया, इससे दायीं हथेली पर आठ घाव हो गए। टिटनेस और एंटी रेबीज का टीका लगवाने के बाद दूसरे दिन हथेली में सूजन आ गई।
विज्ञापन
कुत्ते के काटने से जख्मी हुई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर लड़ रहे कुत्तों को छुड़ाने के दौरान बुजुर्ग महिला के हाथ में एक कुत्ते ने काटकर उसे जख्मी कर दिया। सीरम लगवाने के लिए वह एमएमजी और संयुक्त अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भटकती रहीं, लेकिन उन्हें सीरम नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली से मंगवाकर सीरम लगवाया।

विज्ञापन


चिरंजीव विहार निवासी कुसुम सिंह (62) कुत्तों को खाना खिलाती हैं। वह शनिवार शाम कुत्तों को खाना खिलाने के बाद घर जा रही थीं। रास्ते में दो कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। उन्हें भगाने के लिए कुसुम सिंह उनके पास पहुंच गईं। कुत्तों को छुड़ाने के दौरान एक कुत्ते ने उनकी हथेली पर बुरी तरह के काट लिया, इससे दायीं हथेली पर आठ घाव हो गए। टिटनेस और एंटी रेबीज का टीका लगवाने के बाद दूसरे दिन हथेली में सूजन आ गई। घाव की स्थिति देखकर डॉक्टर ने उन्हें सीरम लगवाने की सलाह दी। रविवार को वह एमएमजी और संयुक्त अस्पताल सीरम लगवाने गईं, लेकिन दोनों जगह सीरम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें