फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे विश का झगड़ा, पत्नी ने किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 9 की एक महिला ने सोमवार रात अपने पति से झगड़े के बाद अपार्टमेंट के पांचवे फ्लोर से कूदकर जान दे दी। झगड़ा पति को जन्मदिन की बधाई न देने पर हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद यह बताया कि वसुंधरा सेक्टर 10 स्थित विनायक अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर रहने वाली अंशिका (23 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली है।

दरअसल, सोमवार को अंशिका के पति का जन्मदिन था। लेकिन अंशिका उसे जन्मदिन की बधाई नहीं दी। रात में जब पति घर लौटा तो उसने शराब पी रखी थी। उसने आते ही अंशिका से बर्थडे विश न करने के मामले पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच अंशिका गुस्से में आकर अपार्टमेंट से नीचे कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मासूमों के सिर से उठा मां का साया

जानकारी के मुताबिक अंशिका मुस्लिम और उसका पति हिन्दू है। वह गाजियाबाद की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। बताया जाता है कि कुछ सालों पहले दोनों लव मैरिज किया था। उसके बाद दोनों जुड़वा बच्‍चे भी हुए।

लेकिन उसके बाद दोनों में खटपट होना शुरू हो गई। इसी वजह से सोमवार को अंशिका ने अपने पति को उसका बर्थडे विश नहीं किया।

यह बात इतनी बढ़ गई कि अंशिका ने अपनी जान ले ली। जबकि अभी उसके बच्चे का फी छोटे-छोटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें