फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ओखला में इमारत गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में ओखला के संजय कॉलोनी में सोमवार की रात चार मंजिला इमारत ढह गई। चार मंजिला इमारत के गिरने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां पति की मौत हो गई। ट्रामा सेंटर में भर्ती पत्नी की हालात गंभीर बनी हुई है। ओखला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बी-87 संजय कॉलोनी में संतोष सिंघला (52) पत्नी माया (51) के साथ रहता था। 25 गज की जगह में ये मकान बना हुआ है। दोनों अकेले रहते थे। उने दो बच्चे पर्थला गांव, जिला फरीदाबाद में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश पुलिस मान जाती उसकी बात!

बताया जा रहा है कि संतोष कपड़ों की कतरन को छांटने का काम करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंउ फ्लोर पर रहते थे, जबकि बिल्डिंग में और कोई नहीं था।

रात करीब ढाई बजे बिल्डिंग भरभराकर ढह गई। दोनों मलबे के नीचे दब गए। काफी प्रयास कर दोनों को निकाला गया। दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि रात को बारिश होने के कारण संजय कॉलोनी में काफी पानी भर गया था। पहले से ही संजय कॉलोनी में स्थित घरों में सीवर का पानी भरा रहता है।

पड़ोस में रहने वाले रवि ने बताया कि रात को जोरदार आवाज के साथ मकान गिर गया था। संतोष पहले भी कई बार मकान के मरम्मत करवाना चाहता था, मगर उसे पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें