राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक महिला को अस्पताल में इलाज कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मई में पीड़िता को अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। इनको वायरल करने की धमकी देकर तीन माह तक दुष्कर्म किया लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल कर दिया।
पीड़िता और उसके परिवार को जैसे इसका पता चला, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक समीरा (31)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कल्याणपुरी में रहती है। कुछ माह से उसका जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है।