थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 में रहने वाली स्वाकांक्षा गुप्ता मूल रूप से मिर्जापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवंबर 2021 में नोएडा के सेक्टर-41 में रहने वाले नमन गुप्ता के साथ उनकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक को सब कुछ ठीक चला। बाद में ससुराल पक्ष के लोग तरह उन्हें तरह-तरह से परेशान करने लगे। उनके साथ मारपीट की जाने लगी। इससे परेशान होकर स्वाकांक्षा मायके चली गई हैं और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
ससुराल वालों ने आगे से अपने व्यवहार को सुधारने का भरोसा दिया और दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस लेने को कहा। इसके बाद रिपोर्ट वापस ले ली। इस घटना के बाद नमन गुप्ता अपनी पत्नी को लेरक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-1 की सीआरसी सोसाइटी में आकर रहने लगे। यहां पर वह डेढ़ साल से रह रही हैं। पति किराए पर रहने के हालात के लिए उसे जिम्मेदार ठहराता है और इसी के चलते घर का खर्चा देना बंद कर दिया है। तीन महीने पहले पति छोड़कर चला गया। अदालत में तलाक के लिए अर्जी डाल दी। महिला के साथ मारपीट भी की जाती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।