फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर टैक्सी ड्राईवर ने किया महिला का रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कम मच गया जब वीरवार देर रात को एक महिला के किडनैप किए जाने की कॉल पुलिस को मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए संदिग्ध कार की पहचान कर उसे पकड़ लिया। संदिग्ध परिस्थितियों में एक बदहवास महिला कार के अंदर ही मिली।

पुलिस ने कार के ड्राईवर को हिरासत में ले लिया और महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक पर धारा 376, 506, 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

एकांत में रोकी टैक्सी और किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात लगभग 10.30 में महिला ने द्वारका मोड़ मेट्रो से उतर कर मेट्रो स्टेशन के नीचे से मधु विहार स्थित घर जाने के लिए एक ईको टैक्सी हायर की।

टैक्सी मधु विहार के रास्ते पर पहुंची तो ड्राईवर ने सीएनजी डलवाने के बहाने टैक्सी को द्वारका के राजा पूरी इलाके में रोक दिया और महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा।

महिला ने जब शोर मचाया तो आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके से कार समेत टैक्सी ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया।

बदहवास हालत में मिली महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी ड्रावर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी ड्राईवर का नाम रमेश कुमार है और वो दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें