गोविंदपुरम स्थित घरों से काम कर लौट रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने सोमवार शाम कैब चालक ने एनएच-24 के पास कार में उसके साथ रेप किया। घटना के बाद चालक महिला को डासना के पास फेंक कर फरार हो गया।
महिला लोगों की मदद से घर पहुंची और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मसूरी निवासी पीड़िता यहां परिवार के साथ रहती है। महिला घरों में काम कर बच्चों का लालन-पालन करती है।
सोमवार सुबह वह काम करने गोविंदपुरम आई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर लौट रही थी। ऑटो का इंतजार करते समय मसूरी रघुनाथ पुर निवासी कैब चालक पिंटू यादव ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठा लिया।