फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के बाद लड़की के पूरे शरीर पर लगाया लाल मिर्च पाउडर, हाथ-पांव बांध छोड़ दिया तड़पता

Wed, 21 Jun 2017 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी (14) के साथ रेप किया। वारदात के बाद फरार आरोपी को करीब 10 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी परिवार के साथ दो माह पहले एटा से विजयनगर आई थी।

उसके पिता परचून की दुकान करते हैं। बुधवार सुबह पिता और मां दुकान पर थे जबकि दो छोटे भाई बाहर खेल रहे थे। वह घर पर अकेली थी। किशोरी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे वह रसोई में खाना बना रही थी,  इसी दौरान एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और अंदर से मेन गेट की कुंडी बंद कर दी।

रसोई से चाकू उठाकर उसकी गर्दन पर रख दिया और उसे कमरे में ले गया। कपड़े से चारपाई पर हाथ-पैर बांधकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। वारदात के बाद आरोपी रसोई में रखा लाल मिर्च पाउडर लाया और उसके शरीर पर डाल दिया।
विज्ञापन

परिजन घर आए तो किशोरी ने सुनाई आपबीती

इसके बाद वह मेन गेट से भाग गया। कुछ देर के बाद किशोरी ने किसी तरह अपने बंधन खोले और बाहर आई। पड़ोसियों ने उसे रोते हुए देख उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन घर आए तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। किशोरी के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। रात करीब नौ बजे विजयनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अजब सिंह है। वह ट्रैक्टर चालक है। पीड़िता के मोहल्ले में ही रहता है। आसपास के लोगों के पूछताछ के बाद उसका नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

10 मिनट तक चिल्लाती रही किशोरी

वारदात के दौरान पीड़िता करीब 10 मिनट तक चिल्लाती रही थी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की चीख सुनकर भी किसी ने उसकी मदद नहीं की। उन्होंने बताया कि आरोपी उनके घर में रखे पांच हजार रुपये भी लूटकर ले गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में तीन-चार युवक एक साथ रहते हैं, आरोपी उनमें से एक हो सकता है।

हालिया मामले
एक अगस्त- कोतवाली क्षेत्र में 12वीं के छात्र ने किया युवती से रेप
31 जुलाई- मसूरी में 10 साल की बच्ची से दुकानदार ने की छेड़छाड़
27 जुलाई- विजयनगर में दो साल की बच्ची से पड़ोसी ने की दरिंदगी
19 फरवरी- विजयनगर में पांच साल की बच्ची से रेप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें