डीएलएफ फेज-एक थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर होटल मैनेजर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने होटल मैनेजर को झांसा देकर फरीदाबाद रोड स्थित अपने फ्लैट पर कई बार बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।
करीब एक साल के बाद पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। नौ अप्रैल को पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में दर्ज हुए मामले के बाद दिल्ली पुलिस ने इसे गुड़गांव पुलिस को स्थानांतरित कर दिया।
पुलिस जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। 32 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक होटल में बतौर मैनेजर काम करती है।
2013 में कनॉट पैलेस में एक पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात सोबित गर्ग से हुई थी। आरोपी ने खुद को एचएसबीसी कंपनी में बतौर एग्जीक्यूटिव बताया। यहां दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के बाद दोस्ती हो गई।