फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामिया को मिली तालिबानी सजा: मोबाइल पर स्टेटस लगाने पर ससुरालियों ने तोड़ी टांग, पति मिराजुद्दीन के खिलाफ FIR

Wed, 21 Jun 2023 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक सामिया अपने परिवार के साथ तुर्कमान गेट इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति मोहम्मद मिराजुद्दीन, सास-ससुर व अन्य सदस्य हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसको परेशान किया जा रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने मोबाइल से स्टेटस क्या लगाया, ससुराल वालों ने उसकी टांग तोड़ दी। जख्मी हालत में पीड़िता सामिया खान (26) को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन का कहना है कि फिलहाल पति के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की धाराएं जोड़ ली जाएंगी। पुलिस बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सामिया अपने परिवार के साथ तुर्कमान गेट इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति मोहम्मद मिराजुद्दीन, सास-ससुर व अन्य सदस्य हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसको परेशान किया जा रहा था। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों उसने अपने मोबाइल पर एक स्टेटस लगा लिया। इस बात से उसके ससुराल वाले नाराज हो गए। सास-ससुर व बाकी लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। हमले में सामिया की एक टांग टूट गई। बाद में उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। हालांकि टांग टूटने के मामले में उसने पति पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें