फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार की टक्कर में महिला की मौत

Wed, 10 Dec 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडगांव के पिनगवां के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक और कार की सीधी टक्कर में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें होडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कार सवार पिनगवां में रिश्तेदारी के यहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। कार में सवार परिवार की दो महिलाएं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुन्हाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। देर शाम खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार दोपहर के समय पिनगवां की ओर से स्विफ्ट कार में चार लोग सवार होडल की ओर जा रहे थे। तभी कार सामने तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


कार में बैठी सुमन पत्नी रमेशचंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें