हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में महिला का अपहरण कर छह लोगों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद गांव में बैठी पंचायत ने आरोपियों से एक-एक लाख रुपये पीड़िता को दिलाने का तुगलकी फरमान सुनाकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
इसके बावजूद पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पीड़िता का मेडिकल भी कराया।
गढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दिल्ली में हुई है जिसका पति दिल्ली में ही काम करता है, जबकि युवती अपने चारों बच्चों को साथ लेकर कई साल से पैतृक गांव में ही रहती है। उसके परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात नशे में धुत होकर आए गांव के 6 दबंगों ने महिला को जबरन कार में डालकर जंगल में ले गए जहां उन्होंने कई घंटों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
परिजनों ने बताया कि तड़के घर लौटी महिला ने आपबीती बताई। इस मामले में गांव में पंचायत हुई जिसमें पीड़िता के साथ ही आरोपियों के परिजनों को भी बुलाया गया।