पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता बाबा हरिदास नगर इलाके में रहती है। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह साल 2012 में मुंडका में होने वाली एक प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कोच जोगिंदर के साथ जुड़ी थी।
इसके बाद से वह लगातार उनके साथ अभ्यास कर रही थी। 2015 में अभ्यास के दौरान कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
पीड़िता का आरोप है कि साल 2018 में उसने एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में जीतने के बाद उसे इनाम के तौर पर बड़ी राशि मिली। कोच ने जबरन 43.5 लाख रुपये अपने अकाउंट में जमा करवा लिए।
साल 2021 में उसने शादी कर ली। शादी के बाद से आरोपी कोच ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह जबरन उसे अपने पास बुलाने लगा। विरोध करने पर वह सोशल मीडिया पर उसके वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।
लगातार धमकी से परेशान होकर उसने बाबा हरिदास नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने पीड़िता के अदालत में 164 के बयान दर्ज बयान कराए गए हैं।