फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लेबर पेन से तड़प रही महिला को दी मदद, पीसीआर वैन में हुई डिलिवरी

Sun, 29 May 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने रविवार को मदद की मिसाल पेश की। पुलिस को जैसे ही पता चला कि एक महिला सड़क पर ही दर्द से कराह रही तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मदद के लिए दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


असल में दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के पास आरती नाम की महिला को अचानक लेबर पेन शुरु हो गया। कुछ ही देर में दर्द असहनीय हो गया और वो जमीन पर ही बैठ गई। 

उसने मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। तुरंत ही दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन तक ये सूचना पहुंचाई गई।

पीसीआर स्टाफ ने तुरंत ही महिला की मदद के लिए एक वैन मौके के लिए रवाना कर दी। पुलिस वैन ने महिला को अस्पताल ले जाने में कोई देरी नहीं लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने वैन में ही बच्चे को जन्म ‌दे दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला ग्वालियर की रहने वाली है और अपने सास-ससुर के साथ दादर एक्सप्रेस से पानीपत जा रही थी। दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन पर अचानक दर्द के बाद पुलिस ने उनकी मदद की। फिलहाल आरती और उसकी बच्ची दोनों को ही स्वस्‍थ बताया जा रहा है।  

Woman gives birth in Delhi police PCR van on way to hospital, both mother and child safe. pic.twitter.com/4q56LZ5X0g— ANI (@ANI_news) May 29, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें