फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के ट्रक ने ले ली जान, ड्राइवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में बुधवार सुबह स्कूटी सवार दंपति को सेना के ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद प्रमोद (31) और साधना (28) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों साधना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक दंपति परिवार के साथ निहाल विहार में रहते हैं। बुधवार सुबह दोनों घर से अपने किसी रिश्तेदार के यहां स्कूटी पर जा रहे थे। इस बीच एससी मार्ग पर ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी।

वहीं, जीटीबी अस्पताल परिसर में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 25 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

कागज से खुलेगा युवक की मौत का राज

मृतक के पास से मिले इलाज के कागजों में विनोद और गोपाल नाम के पेपर मिले हैं। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस कागजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

न्यू उस्मानपुर इलाके में सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त संतोष (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार पोस्टमार्टम के बाद संतोष का शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक संतोष परिवार के साथ सी-1/134 दूसरा पुश्ता सोनिया विहार में रहता था। गत 16 अगस्त को न्यू उस्मानपुर इलाके में वैन में जख्मी हालत में मिला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नशे में सिक्योरिटी गार्ड ने की फायरिंग

शराब के नशे में एक निजी सिक्योरिटी गार्ड ने जरा सी बात पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर बुधवार सुबह पंजाबी बाग थाना पुलिस ने आरोपी मनोज (30) को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर की रायफल भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, शकूरबस्ती निवासी आरोपी सिक्योरिटी गार्ड रानी बाग में सीएनजी पंप पर गार्ड है। मंगलवार रात उसने साथियों के साथ शराब पी और रायफल लेकर घर के लिए निकल गया।

शकूरबस्ती रेलवे लाइन के पास मनोज रुक गया। बाइक सवार सुखवीर सिंह ने उसे एक ओर हटने के लिए कहा। कहासुनी में आरोपी ने लाइसेंसी रायफल निकालकर हवा में गोलियां चला दीं। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से पांच खोखे मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें