फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेलियों ने इतना पीटा कि पहुंच गई अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में मामूली सी बात को लेकर हुई कहासुनी में सहेलियों ने अपनी ही एक साथी को पीट-पीट कर अस्पताल पहुंचा दिया। मामला मुजेसर थाने के सुभाष नगर का है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पीड़ित महिला ने तीन के खिलाफ शिकायत दी है, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुभाष नगर निवासी कविता ने अपनी शिकायत में कहा है कि इसी कालोनी में रहने वाली पप्पी, उर्मिला व ऊषा के साथ उसका मिलना-जुलना है।

कुछ दिन पहले किसी बात पर कविता और तीनों महिलाओं का झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से कविता ने तीनों से बात करना बंद कर दिया था। मंगलवार शाम वह पास के बाजार में सामान लेने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान सेक्टर-22 के पास तीनों महिलाओं ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी महिलाएं फरार हो गईं। जिसके बाद उसे अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जांच अधिकारी हरिपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रास्ते में रोका और मार दिया चाकू

आपसी रंजिश के चलते पर्वतीय कालोनी में एक व्यक्ति ने युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार पर्वतीय कालोनी निवासी राहुल ने बताया कि कुछ दिन पहले जवाहर कालोनी निवासी चांद के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। दोनों में काफी झगड़ा भी हुआ था। मंगलवार रात वह किसी काम से जा रहा था कि सेक्टर-12 के पास चांद ने उसे रोक लिया।

आरोपी ने जेब से चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया। उसे गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। किसी राहगीर की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मामले के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें