फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, होटल में सैफ का करती थी काम; नौकरी जाने के बाद तनाव में थी प्रियादास

Sun, 28 Apr 2024 06:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला एक होटल में सैफ का काम करती थी। उसकी नौकरी चली गई थी, जिससे वह तनाव में थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहियानगर में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला होटल में सैफ का काम करती थी, उसकी नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद तनाव में आ गई थी। 

विज्ञापन


एसीपी रवि कुमार ने बताया कि महिला की पहचान राधा प्रियादास के रूप में हुई है। वह लोहिया नगर में राकेश के मकान में किराये पर रहती थी। वह मूलरूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थी। शादी होने के बाद गाजियाबाद में रहने लगी थी, लेकिन पति से वह काफी समय से अलग रह रही थी। इस घटना की जानकारी प्रियादास के पिता व परिवार को दे दी है। प्रियादास के साथ काम करने वाले ने बताया कि नौकरी जाने के बाद से वह तनाव में आ गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने उसको नीचे उतार लिया था। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें