फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कपड़ा कारोबारी को बंधकर बनाकर मांगी छह करोड़ की रंगदारी, फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sun, 28 Apr 2024 06:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में कपड़ा कारोबारी को बंधक बनाकर उनसे छह करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार आरोपी पर इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनकपुरी दिल्ली के कपड़ा कारोबारी शशांक शर्मा को बंधक बनाकर उनसे छह करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे बिजेंद्र त्यागी निवासी सदर बाजार सहारनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बिजेंद्र त्यागी पर पिछले दिनों 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर 2023 को दिल्ली के जनकपुरी के कपड़ा कारोबारी शशांक शर्मा को वासु त्यागी व उसके पिता बिजेंद्र त्यागी ने राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटी के एक फ्लैट में बंधक बना लिया था। आरोपियों ने उनसे छह करोड़ की रंगदारी मांगी। पौने तीन करोड़ रुपये कारोबारी ने किसी तरह प्रबंध कर आरोपियों को दे दिए, जब शंशाक शर्मा ने और पैसे का इंतजाम न होने की बात कही तो उन्होंने किस्तों में देने की शर्त लगा दी। न देने पर परिवार सहित कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी।

मामले में कारोबारी ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने वासु समेत अन्य लोगों को पहले ही गिरफतार कर लिया था, लेकिन बिजेंद्र त्यागी तभी से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बिजेंद्र त्यागी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेरठ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। शशांक ने सहारनपुर में कपड़े का काम किया था, वहां  से ही उनका बिजेंद्र व उसके बेटे वासु से परिचय हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें