फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी पत्नी: पति से हुआ मामूली विवाद, बीवी ने फोन कर बुलाए गुंडे, फिर जो हुआ उसे बिल्कुल न था इसका आभास

Thu, 21 Sep 2023 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

Faridabad Crime News: पूरे घटनाक्रम के बाद महिला की सास ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद बीपीटीपी थाना इलाके में पति-पत्नी के आपसी विवाद में महिला ने फोन कर बदमाश बुला लिए। महिला की सास ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सेक्टर 76 बीपीटीपी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बुधवार सुबह उसका अपनी पत्नी अर्चना के साथ मामूली विवाद हो गया था। आरोप है अर्चना ने फोन कर अपने जानकार को विवाद के बारे में सूचना दे दी। करीब एक घंटे बाद 2 गाड़ियों में सवार होकर कुछ बदमाश आए और झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच राजेश की मां ने पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी कार को छोड़कर भाग गए। कार की तलाशी लेने पर एक बटनदार चाकू, डंडा, सरिया व एक पिस्टल छह गोलियों सहित बरामद हुई। मौके से नितिन, विकास और अक्षित नाम के युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। अन्य अभी फरार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें