फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: श्मशान घाट में महिला के साथ मारपीट और लूटपाट, पुलिस ने पीछाकर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2023 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़िता ने बताया कि बदमाश वारदात के बाद नांगल ठाकरान की तरफ भागे हैं। पुलिस ने पीड़िता को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में नांगल ठाकरान की तरफ गई। कुछ दूर जाने पर पीड़िता को दोनों बदमाश दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों वहां से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में श्मशान घाट में लकड़ी बेचने वाली महिला के साथ बदमाशों ने मारपीट करने के साथ ही उसके साथ लूटपाट की और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को लेकर बदमाशों के भागने की दिशा में उनकी तलाश करते हुए दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से लूटे गए पैसे मिल गए। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बवाना निवासी ऋषभ (28) और सुमित (26) के रूप में हुई है। मूलत: पिपरी गांव हरदोई यूपी की रहने वाली मंजू परिवार के साथ पूठ खुर्द गांव में रहती है। वह श्मशान घाट में लकड़ी बेचती है। मंजू ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की दोपहर में वह श्मशान घाट में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश उनका पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में पंद्रह सौ रुपये और दस्तावेज थे। बदमाशों के भागने के बाद पीड़िता ने अपने दामाद राजा को घटना की जानकारी दी। राजा ने वहां पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।

 

पीड़िता ने बताया कि बदमाश वारदात के बाद नांगल ठाकरान की तरफ भागे हैं। पुलिस ने पीड़िता को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में नांगल ठाकरान की तरफ गई। कुछ दूर जाने पर पीड़िता को दोनों बदमाश दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों वहां से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें