नोएडा में ठीक से चलने की हिदायत एक महिला को उस समय भारी पड़ गई जब एक ऑटो चालक ने पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने थाना सेक्टर-24 में मामले की शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक, विक्रम सिंह चौड़ा गांव में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी रेनू सिंह अपने चार साल के बच्चे को चौड़ा स्थित प्ले स्कूल से लेने गई थी।
स्कूल से लौटते समय पीछे से आ रहा एक ऑटो उनके काफी करीब से निकला। पीड़ित ने ऑटो चालक से ठीक से चलाने की हिदायत दी। इस पर चालक ने महिला से बदजबानी कर दी। महिला के विरोध करने पर चालक ने फोन कर अपनी पत्नी को बुला लिया और दोनों ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी।