खुर्जा देहात थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने कि बताया शुक्रवार शाम को हादसे की सूचना पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जांच की। वहां पता चला कि देहात क्षेत्र स्थित इस्लामाबाद निवासी साबिर बाइक से परिवार के साथ शिकारपुर स्थित करौली गांव में जा रहा था।
बाइक पर साबिर के साथ उसकी पत्नी रेशमा, ढाई वर्षीय बेटा शोएब और दो वर्ष से भतीजी अकशा पुत्री रहीश निवासी गांव करोली, शिकारपुर सवार थे। गांव से निकलते ही हाईवे पर चढ़ने के दौरान सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सड़क पर गिरने से बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही रेशमा गंभीर रूप से घायल थी। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साबिर का उपचार चल रहा है। आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।