फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर हमला: स्कूटी रोकी तो युवक ने फोन कर महिला मित्र को बुलाया, फिर मिलकर सिपाही को पीटा, इतना ही नहीं...

Fri, 11 Mar 2022 09:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

चेकिंग के लिए स्कूटी रोकने पर एक महिला ने अपने परिचित के साथ मिलकर सिपाही की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर महिला पुलिसकर्मी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला व युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला लोनी गाजियाबाद की रहने वाली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलकम इलाके में स्कूटी रोकने पर एक महिला ने अपने परिचित के साथ मिलकर सिपाही की पिटाई कर दी। हमलावरों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपी को दबोच लिया। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


रविंद्र वेलकम थाने में बतौर सिपाही कार्यरत है। बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे वह ईदगाह पुलिया के पास वाहनों की तलाशी ले रहा था। इस दौरान उसने एक स्कूटी सवार को रोका। सिपाही ने युवक को कागजात दिखाने को कहा। इस पर युवक सिपाही से उलझ गया।
 

वह कुछ दूरी पर जाकर किसी को फोन करने लगा। सिपाही अन्य वाहनों की जांच करने लगा। कुछ देर बाद युवक की एक परिचित महिला और एक युवक वहां पहुंचा। स्कूटी वाले युवक ने रविंद्र की तरफ इशारा कर बताया कि स्कूटी को उसी ने रोकी है। 

 

महिला और उसके साथ आया युवक सिपाही के पास पहुंचे। महिला सिपाही को गाली देने लगी और उसे धमकाने लगी। सिपाही के विरोध करने पर महिला उसे थप्पड़ मारने लगी। इसी दौरान उसके साथ आए युवक से सिपाही को घूंसों से मारना शुरू कर दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही ने थाने में फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजने के लिए कहा। थाने से महिला पुलिसकर्मी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने वाली महिला और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान न्यू जाफराबाद निवासी तैय्यबा यासीन और युवक की पहचान लोनी गाजियाबाद निवासी गुलजार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें