महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग 15 माह पूर्व राजस्थान के तिजारा क्षेत्र में जमशेद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरवाले क्रेटा की मांग को लेकर लगातार तंग करते रहे। मांग पूरी नहीं होने के चलते पति और जेठ द्वारा भी मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा।
पति द्वारा अप्राकृतिक संबंध बिना मर्जी के बनाए गए और उनके फोटो भी खींचे गए। हाल ही में चार अगस्त के दिन उसका जेठ आरिफ उसके कमरे में घुस आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इस बाबत उसने अपने पति जमशेद को बताया तो जमशेद ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए रात्रि में उसे पीटा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।