आपका यदि पीएफ खाता नहीं है तब भी आप पीएफ खाते के लिए जरूरी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को बनाकर कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।
इससे आपका आधार कार्ड और बैंक अकाउंट समेत जरूरी जानकारियां लिंक हो जाएंगी। भविष्य में आप जब भी नौकरी ज्वाइन करेंगे तुरंत आपको पीएफ संबंधी सेवाएं मिलने लगेंगी।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मनोज कुमार यादव ने बताया कि बिना यूएएन पीएफ अकाउंट नहीं बनेगा। यह नया नियम लागू हो चुका है।