फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पेड़ा, नानखटाई मिठाईयों के नाम पर होंगे एंड्रॉएड के अगले वर्जन'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को अपने बीच पाकर छात्र काफी उत्साहित नजर आए। पिचाई के मंच पर पहुंचते ही छात्रों ने उनका स्वागत खड़े होकर किया।
विज्ञापन


मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने मंच का संचालन करते हुए जैसे ही पिचाई को बुलाया पूरा कांप्लेक्स तालियों की आवाज से गूंज उठा। पिचाई के साथ हर्षा द्वारा ली गई 360 डिग्री सेल्फी ने तो छात्रों की मन मांगी मुराद पूरी कर दी।

दरअसल, छात्रों की मंशा पिचाई के साथ सेल्फी की थी, जिसे हर्षा ने पूरा किया। इस मौके पर विभिन्न कॉलेज के छात्रों के अलावा रेयान, आर्मी पब्लिक स्कूल, हंसराज मॉडल स्कूल के छात्र भी मौजूद थे।
विज्ञापन

गूगल के सीईओ से पूछे गए सवाल और पिचाई के जवाब

पिचाई ने छात्रों के सवालों के जवाब हंसते-मुस्कराते हुए दिए। उन्होंने कहा कि मैं फुटबाल और क्रिकेट को बेहद पसंद करता हूं। अगर गूगल का सीईओ ना होता तो फुटबाल या क्रिकेट में ही जाता।

लेकिन अब मैं सॉफ्टवेयर उत्पाद बनाता हूं। इससे मुझे प्यार है। मैं सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और मैसी का फैन हूं। इस मौके पर मौजूद छात्रों की तरफ से पिचाई से बड़े  दिलचस्प सवाल किए गए। पेश है पूछे गए सवाल और पिचाई के जवाब

सवाल- एंड्रॉयड वर्जन के नाम भारतीय मिठाइयों पर क्यों नहीं होते? जैसे नान खटाई, पेड़ा या कुछ और?
उत्तर- पिचाई ने इस सवाल पर ठहाका लगाया और कहा कि भारतीयों ने वोट किया तो अगले एंड्ऱॉयड वर्जन का नाम भारत की मिठाइयों के नाम पर होगा।

गूगल छात्रों की मदद करने की योजना बना रहा है

सवाल- सरकार सिलिकॉन वैली जैसा सेटअप भारत में लाना चाहती है। यह देश को कैसे बदलेगा?
उत्तर- भारत में अपार संभावनाएं है। यहां बड़ा घरेलू बाजार है। बहुत कुछ करने के हालात हैं। मैं जिन भी उद्यमियों से मिला वह काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वासी लगे हैं।

सवाल- हम दूसरे देशों से कैसे आगे निकल सकते हैं?
उत्तर- भारत में बेहद ही मजबूत शिक्षा व्यवस्था है। आपको यह देखना होगा कि आने वाली पीढ़ी की दिक्कतें क्या है उन्हें हल करना होगा। छात्रों में रचनात्मकता को बढ़ाना होगा। छात्रों को जोखिम लेना सिखाना होगा।

सवाल- कई स्टॉर्टअप और डेवलपर्स हैं। गूगल ऐसे छात्रों को मदद करने की क्या योजना बना  रहा है?
उत्तर- जो नए प्रोग्राम में निवेश कर रहे हैं उसमें मदद मिलेगी। मदद देने के लिए योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

भारत के 400 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई उपलब्ध कराएगा गूगल

सवाल- गूगल कैसे भारत के 400 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई उपलब्ध कराएगा?
उत्तर- यह काफी बड़ी योजना है। स्टेशनों पर आप हाई स्पीड वीडियो देख सकेंगे। जब आपको यह सुविधा मिलेगी तो आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

सवाल- महिलाओं को तकनीक से जोड़ने और उन्हें सशक्त करने के लिए गूगल क्या करेगा?
उत्तर- गूगल के काफी प्रोग्राम हैं जिनकी मदद से महिलाओं की मदद की जा रही है। हम अपने प्रोग्राम को आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को स्मार्टफोन से अपने बच्चों व पति के बारे में पता करना सिखाया जाएगा।

सवाल- गूगल की बहुत सी सेवाएं भारत में अब तक क्यों नहीं आई हैं?
उत्तर- तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सकता है। यू ट्यूब ऑफलाइन पहले भारत में ही आया। हम कई सेवाएं देने पर मेहनत कर रहे हैं।

सवाल- क्या कंप्यूटर साइंस छात्र ही गूगल में नौकरी करने के सपने देख सकता है?
उत्तर- गूगल में 50 फीसदी से ज्यादा लोग नॉन कंप्यूटर साइंस से हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें