फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये कैम्पेन से जान फूंकेगी कांग्रेस, स्टीकर की होम डिलिवरी

Tue, 23 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस अपने समर्थक बढ़ाने और उपलब्धि बताने के लिए सोशल मीडिया का सहार लेगी। साथ ही ‘आई सपोर्ट कांग्रेस’  स्टीकर की मांग पर फ्री होम डिलीवरी करेगी।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने नई वेबसाइट दिल्लीपीसीसी.एनआईसी लांच की। उसमें इस तरह का ऑप्शन दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति कार पर लगने वाला यह स्टीकर मंगवा सकता है। वेबसाइट पर कांग्रेस के नेताओं से जुड़ी जानकारी के अलावा इतिहास का विवरण भी दिया गया है।

सोशल मीडिया सेल की हेड राधिका खेड़ा ने बताया कि वेबसाइट पर वॉलंटियर बनाने, आगामी चुनाव के घोषणा पत्र केलिए सुझाव मांगने के अलावा कांग्रेस की गतिविधियां शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर अकाउंट पर सीधे मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़ रही है।
विज्ञापन


फेसबुक पर 35 हजार फॉलोवर हैं तो वाट्सऐप पर भी पांच हजार से अधिक लोग जुड़े हैं। अब प्रत्येक विधानसभा के लिए एक वाट्सऐप नंबर शुरू करने की तैयारी है। इससे मैसेज पहुंचाने में आसानी होगी। कांग्रेस ने वाट्सऐप और फेसबुक पर भाजपा के यू-टर्न और आम आदमी पार्टी के 49 दिन के वादों की सच्चाई  जनता तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें