जिले के डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए जाएंगे। अधिकारियों ने 10 हजार से ज्यादा के बकाएदारों के कनेक्शनों को काटने के लिए 31 दिसंबर का दिन नियत किया है। इनको बिल जमा कराने केलिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
पावर कारपोरेशन ने बकाएदारों का नया साल अंधेरे में मनवाने की तैयारी कर ली है। सोमवार शाम पावर कारपोशन ने प्रदेश में सभी बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
इनको 25 दिसंबर तक टेलीफोन पर नोटिस जारी किए जाने हैं और 31 दिसंबर को कनेक्शन काटे जाने हैं। इसके लिए अतिरिक्त टीमों का गठन किया गया है।
किसी भी 10 हजार से ज्यादा बिजली बिल वाले घरेलू-कामर्शियल उपभोक्ताओं केयहां पावर सप्लाई नहीं होने दी जाएगी। मंडल में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 11 लाख से ज्यादा है।
चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि 31 दिसंबर को कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने को बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जेई-एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई हैं।
यूपीपीसीएल के एमडी एपी मिश्रा और चेयरमैन संजय अग्रवाल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। किसी बकाएदार को नए साल में बिजली नहीं दी जाएगी।