फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के लिए 3 मार्च से चलेगी होली स्पेशल ईएमयू

Sat, 28 Feb 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेनों में होली पर ज्यादा भीड़ के चलते रेलवे ने गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच होली स्पेशल ईएमयू चलाने की घोषणा की है। शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने इसका संभावित शेड्यूल तय कर लिया है।
विज्ञापन


सुबह 10:35 बजे यह ट्रेन गाजियाबाद के प्लेटफार्म नंबर 1-2 से अलीगढ़ के लिए रवाना होगी और 12:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। दोपहर 1:05 बजे अलीगढ़ से रवाना होकर 3:15 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा ने बताया कि एक सप्ताह के लिए संचालित होने वाली यह ट्रेन 3 मार्च को पहली बार गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। होली के बाद भी ट्रेनों में भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


ऐसे में इसका संचालन 10 मार्च तक  किया जाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन के संचालन से गाजियाबाद-अलीगढ़ रूट पर प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें