एम्स की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। एम्स की रिपोर्ट के आधार पर महिला के सैंपल को दोबारा जांच के लिए पुणे स्थित आईसीएमआर की लैब में भेजा गया था।
महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि के साथ ही दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है। इनसे पहले मयूर विहार निवासी 45 वर्षीय मरीज के अलावा 25 वर्षीय उत्तर नगर और जनकपुरी निवासी पेटीएम कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे।
पिछले तीन मरीजों ने हाल ही में विदेश यात्रा की थी। पेटीएम कर्मचारी भी हनीमून मनाने के लिए इटली गए थे। हाल ही में वह और उनकी पत्नी वापस दिल्ली आए हैं। दिल्ली आने के कुछ दिन बाद कर्मचारी को बुखार और सर्दी के लक्षण सामने आने लगे।
खबरों के जरिए कोरोना वायरस की जानकारी मिलने के बाद पेटीएम कर्मचारी ने अपना सैंपल दिया और एम्स व पुणे की जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
स्वास्थ्य बिभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में चार कोरोनोवायरस रोगी का विदेश यात्रा का इतिहास नहीं था, कोरोनावायरस संक्रमित पेटीएम कर्मचारी के संपर्क में आने के बाद इस बीमारी का अनुबंध हुआ है।