फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में एक महिला के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का कहना है कि नौकरी करने से मना करने पर हुए झगड़े के बाद से पत्नी लापता है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गांव बड़खल निवासी इमरान ने 7 अगस्त को थाना सूरजकुंड में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी घर से लापता है।
6 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे इमरान का अपनी पत्नी से नौकरी करने को लेकर विवाद हो गया था। इमरान का कहना है कि पत्नी के मायके व ससुराल दोनों पक्ष के लोग नौकरी करने के खिलाफ हैं। इसी कारण उसने भी पत्नी को नौकरी से करने से मना कर दिया।
इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद से पत्नी से गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। इमरान की शिकायत पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।