फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंध से संतुष्ट नहीं हुई पत्नी तो पति ने दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदपुरी इलाके में पत्नी ने शारीरिक संबंध में असंतुष्टि की बात कही तो पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। उसने पहले पत्नी का गला दबाया और फिर प्लग से करंट लगाकर मार डाला।
विज्ञापन


आरोपी पति ने रात को गोविंदपुरी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राम केवल परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहता है। उसकी आठ वर्ष पहले पिंकी (28) से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। करीब छह महीने पहले पिंकी उसे छोड़कर किसी के साथ चली गई थी। पिंकी सोमवार को लौट आई। रामकेवल ने उसे रखने से मना कर दिया।
विज्ञापन

शारीरिक संबंधों में असंतुष्टि की बात कही

पिंकी के माफी मांगने पर और बच्चों के भविष्य को देखते हुए रामकेवल ने उसे रखने के लिए राजी हो गया। रात में दोनों ने शराब पी और संबंध बनाए।

इसके बाद पिंकी ने रामकेवल के समक्ष असंतुष्टि की बात कही। इस बात से रामकेवल चिढ़ गया। उसने पिंकी का गला दबा दिया। इसके बाद भी पिंकी की मौत नहीं हुई तो उसने प्लग निकालकर पिंकी को करंट लगाकर मार डाला।

रामकेवल को जब ये पक्का हो गया कि उसकी की मौत हो गई है तो उसने मंगलवार देर रात गोविंदपुरी थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पिंकी का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें