राजमिस्त्री राकेश के भाई मुकेश चौधरी ने बताया कि उनका भाई अपनी पत्नी खुशबू व बच्चों के साथ सात महीने से कॉलोनी में किराये पर रहता था। राकेश के साथ उसका दोस्त रंजीत भी रहता था। आरोप है कि उनके भाई राकेश को कुछ समय पहले पता चला कि उसकी पत्नी खुशबू व रंजीत के बीच अवैध संबंध हैं।
इस मामले में राकेश ने अपनी पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार की सुबह उनके पास फोन आया कि राकेश उठ नहीं रहा है। सूचना मिलते ही वह राकेश के घर पर पहुंचे, जहां राकेश मृत अवस्था में पड़ा था। उसके कान से खून बह रहा था और शरीर पर काफी चोट के निशान थे।
सूचना के बाद पहुंची क्राइम ब्रांच 65 ने जांच की। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच की ओर से राकेश की पत्नी और मुख्य आरोपी रंजीत को हिरासत में ले लिया गया है। अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।