फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों डर रहे हैं करोड़ों के चौकीदार से लोग?

Tue, 20 Jan 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण के करोड़पति चौकीदार नितिन राठी के फर्जीवाडे़ के शिकार लोग लिखित बयान दर्ज कराने से कन्नी काट रहे हैं। सोमवार को कोई भी शिकायतकर्ता बयान दर्ज कराने के लिए प्राधिकरण कार्यालय नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


प्राधिकरण अब केवल एक ही दिन शिकायतकर्ताओं के लिखित बयान लेगा। इसका ऐलान सार्वजनिक सूचना के जरिये किया जाएगा। प्लॉट और फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले नितिन के कारनामों का खुलासा होने के बाद 14 लोगों ने प्राधिकरण अफसरों से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता अपने बयान से मुकर न जाएं, इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें सोमवार से एफिडेबिट पर लिखित बयान दर्ज कराने को कहा गया था।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक एक भी शिकायतकर्ता बयान दर्ज कराने के लिए नहीं कार्यालय नहीं आया। आशंका जताई गई है कि ठगी के शिकार लोगों की संख्या 14 से ज्यादा हो सकती है। इसके लिए एक निर्धारित तिथि पर बयान दर्ज कराने का मौका पीड़ितों को दिया जाएगा। जांच अधिकारी एनपी जयसवाल ने बताया कि सार्वजनिक सूचना के जरिये बयान दर्ज कराने की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस को नहीं मिली नितिन की रिमांड

फर्जी तरीके से प्लॉट आवंटन के मामले में जिला पुलिस ने प्राधिकरण के करोड़पति चौकीदार नितिन राठी से पूछताछ के लिए कोर्ट से 8 दिन की रिमांड मांगी। पुलिस ने कहा कि आरोपी नितिन ने फर्जीवाड़े में कितने लोगों को फंसाया और लोगों से ऐंठी गई रकम कहां रखी है। इसकी जांच के लिए उससे पूछताछ की जानी है, लेकिन कोर्ट ने रिमांड नहीं दी। पुलिस का कहना है कि उम्मीद है कि अगली सुनवाई पर उन्हें रिमांड मिल जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें