फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के लिए एक्सप्रेसवे पर होंगे कमांडो

Tue, 20 Jan 2015 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर पुलिस और भी चौकस हो गई है। अब पुलिस, पीएसी और एटीएस कमांडो के अलावा चार क्यूआरटी मोबाइल भी लगातार दोनों एक्सप्रेसवे पर गश्त करेंगी।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सोमवार को बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे को सुरक्षित रखने के लिए शासन स्तर से ही निर्देश दिए गए थे। इसके तहत पिछले दिनों फोर्स बढ़ा दी गई थी। अब तो एटीएस कमांडो जगह-जगह चेकिंग करते हैं।

एलएमजी से लैस चार क्यूआरटी दोनों एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही हैं। पीएसी की एक कंपनी को जेवर टोल पर तैनात किया गया है, जिससे संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की जा सके। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

अगर अमेरिकी राष्ट्रपति का यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा का कार्यक्रम आता है तो कुछ और फोर्स लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे को बंद करने को लेकर उनके पास कोई सूचना नहीं है। सुरक्षा में लगी सभी टीमों को अत्याधुनिक शस्त्र और वाहनों से लैस करके यमुना और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें