फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में AAP को झटका: कांग्रेस में क्यों शामिल हुए राजेंद्र पाल गौतम, केजरीवाल का साथ छोड़ने की बताई ये वजह

Fri, 06 Sep 2024 02:34 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने आप पर दलितों और दलित नेताओं से भेदभाव करने के आरोप लगाये।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिल्ली के सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से मौजूदा विधायक एंव पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम हुए कांग्रेस में शामिल।

विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय से सीधा प्रसारण।https://t.co/PYhDHnlzpm

— Delhi Congress (@INCDelhi) September 6, 2024

राहुल गांधी की इस बात से हुए प्रभावित, केजरीवाल का छोड़ा साथ
राजेंद्र पाल गौतम ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व - यही राहुल गांधी बोल रहे हैं। वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि वे संविधान बचाने और जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। मुझे फुले, अंबेडकर, पेरियार और कांशीराम की लड़ाई लड़ते हुए 43 साल हो गए हैं। अगर आप पार्टी इसके लिए काम करने को तैयार नहीं है और कांग्रेस इसके लिए काम कर रही है, तो मैं उनके साथ क्यों न जुड़ जाऊं? इसलिए, मैंने उनके साथ जुड़ने का फैसला किया।

विज्ञापन

आप आदमी पार्टी से सभी पदों से गौतम का इस्तीफा
सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने आम आदमी पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा कि सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागेदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं ! जय भीम !
 

सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागेदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ !
जय भीम ! pic.twitter.com/vzwfO8mCHB

— (समण) Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) September 6, 2024

इस्तीफा देने पर क्या बोले  नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता
कांग्रेस में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के शामिल होने पर भी दिल्ली में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने दिल्ली सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह किया है। सरकारी खजाने से 1000 करोड़ की लूट हुई है। दिल्ली सरकार की शिक्षा की सभी योजनाएं फ्लॉप हुई हैं।



राजेंद्र पाल गौतम के शामिल होने पर जानें क्या बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पूर्व आप नेता राजेंद्र पाल गौतम के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि हमें खुशी है कि राजेंद्र पाल गौतम, जो सामाजिक लड़ाई के नेता के रूप में काम कर रहे थे, उन्होंने आज कांग्रेस का हाथ थामा  है, उनके आने से निश्चित रूप से हमारी सामाजिक न्याय की लड़ाई को बल मिलेगा।



उन्होंने आगे कहा कि मैं उनका कांग्रेस में स्वागत करता हूं। हमने दिल्ली में लगातार जमीन पर काम किया है और इस दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के कई साथी हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारा (कांग्रेस-आम आदमी पार्टी) गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर जरूर था लेकिन दिल्ली में इसकी कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें