फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉगी का दूध मिला तो बच जाएगा बाघिन का छठा बच्चा

Tue, 28 Jan 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन 'कल्पना' का छठवें बच्चे पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। डॉक्टरों का मामना है कि कल्पना के एकमात्र जीवित शावक को अगर डॉगी का दूध मिल जाता है तो वह बच सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल कल्पना के एकमात्र जीवित शावक को चिड़ियाघर के अस्पताल में रखा गया है। उसे जिंदा रखने के लिए जू के डॉक्टरों की निगरानी में बकरी का दूध दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: इसलिए मर गए सफेद बाघिन के 5 बच्चे!

दरअसल कुछ ही दिनों पहले दिल्ली के चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उसके पांच शावकों की मौत हो गई।

इसे पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। एक क्यूरेटर का कहना है कि बाघिन अपने बच्चों को ध्यान नहीं रख रही है। इसलिए उनकी मौत हो गई।

साथ ही अनुवांशिक तौर पर कमजोर होने की बात भी की जा रही है। वन्य जीव विशेषज्ञ का फयाज कुदसर का कहना है कि सफेद बाघ की प्रजाति अनुवांशिक रूप से कमजोर होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सफेद बाघिन कल्पना ने दिया 6 शावकों को जन्म

ऐसे में आसानी से वह विभिन्न रोगों से ग्रस्त हो जाता है। देखभाल में थोड़ी सी कमी शावकों के लिए जानलेवा साबित होती है। इसमें रोग निरोधी क्षमताएं भी अधिक नहीं होती, यही उसकी मौत की वजह बनती है।
विज्ञापन


फिलहाल चिड़ियाघर प्रशासन शावक के लिए डॉगी के दूध की व्यवस्था करने में जुटा है, लेकिन अभी तक तक इसकी व्यवस्था नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें