फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद बाघिन कल्पना ने दिया 6 शावकों को जन्म

Thu, 23 Jan 2014 12:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर में सफेद बाघिन कल्पना ने छह शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर प्रशासन का दावा है कि अभी तक एशिया के किसी भी जू में शेरनी या बाघिन ने एक साथ छह शावकों को जन्म नहीं दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को पैदा हुए छह में से चार शावक स्वस्थ व तंदरुस्त हैं, जबकि दो सुस्त व कमजोर हैं। डॉक्टरों की टीम ने दोनों कमजोर बच्चों का उपचार शुरू कर दिया है।

जू प्रशासन ने फिलहाल सफेद बाघिन के बाड़े तक दर्शकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का तर्क है कि दर्शकों की पहुंच से इन्हें इसलिए इन्हें दूर रखा गया है क्योंकि इससे बाघिन की शांति भंग हो सकती है।
विज्ञापन


बाड़े तक केवल जू कीपर्स, डॉक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों को ही जाने की अनुमति है। वैसे रात के समय नजर रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मालूम हो कि इस समय चिड़ियाघर में दो नर सफेद बाघ और चार मादा सफेद बाघिन है।

कल्पना का जन्म भी 2007 में दिल्ली चिड़ियाघर में हुआ था। चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान का कहना है कि छह शावकों के जन्म होने की खबर से चिड़ियाघर में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर बाड़े के पास किसी को फटकने तक नहीं दिया जा रहा है साथ ही वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें