फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बैंक में नोट बदलवाते वक्त आपको भरना होगा खास फॉर्म, इसका जरूर रखें ध्यान

Thu, 10 Nov 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सभी बैंक शाखाएं बंद रहीं लेकिन बैंककर्मी अंदर काम करते नजर आए ताकि  बृहस्पतिवार से व्यवस्था संभाली जा सके। एक दिन बैंक बंद होने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है। एटीएम बंद होने से लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन


बैंकों में ग्राहकों का  कोई काम नहीं हुआ। लेकिन दिनभर बैंककर्मी अंदर काम करते नजर आए। जिले में  विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों की करीब 198 शाखाएं हैं। सभी शाखाओं के बंद  होने के  कारण करीब 10 हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ।

चेकों का  क्लीयरेंस भी नहीं हो पाया। एनआईटी-5 स्थित विजया बैंक के मुख्य प्रबंधक रमेश कुमार मलिक ने बताया कि व्यवस्था संभालने के लिए बैंक में काम  हुआ। ताकि बृहस्पतिवार से ग्राहकों को राहत दी जा सके। इसके लिए तैयारियां  पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आईडी के साथ चार हजार तक बदल सकते हैं नोट

- फोटो : अमर उजाला
नीलम बाटा रोड स्थित सिंडीकेट बैंक की मुख्य शाखा के सहायक महाप्रबंधक रमाकांत शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार से बैंक में लेन  देन के लिए एक दो काउंटर और बढ़ा दिए जाएंगे। जिन लोगों के चेक लगे थे उनका  भी क्लीयरेंस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग सभी बैंक शाखाओं ने ग्राहकों की समस्या कम करने के लिए तैयारियंा पूरी कर ली हैं।

सहायक महाप्रबंधक रमाकांत शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार से ग्राहक अपनी आईडी दिखाकर 500-1000 के नोट 4000 रुपये तक बैंकों से बदल सकते हैं। ग्राहक को  एक फार्म भी भरना होगा।

उन्होंने कहा कि एक हफ्ते तक बैंकों पर काम का दबाव  जरूर रहेगा लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। एटीएम में भी नए नोट जल्द ही बदलकर डाले जा सकेंगे। सभी बैंककर्मियों को ग्राहकों से मधुर व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें