फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुफ्त में कर सकेंगे तीर्थ यात्रा, फ्री मेडिकल जांच के साथ हर हफ्ते मिलेगी ये सुविधा

Sat, 05 Nov 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

अब मुफ्त में तीर्थ यात्रा कर सकेंगे फरीदाबाद के लोग
- उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज से शुरू करेंगे तीर्थयात्रा बस
- तीर्थयात्रियों का दो लाख का बीमा भी कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के उद्योग मंत्री विपुल गोयल अपने विधानसभा क्षेत्र से लोगों के लिए तीर्थ यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। फरीदाबाद विधानसभा से हर हफ्ते तीर्थ यात्रियों से भरी बसों को रवाना किया जाएगा। ये जानकारी मंत्री विपुल गोयल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पावन कार्तिक मास को देखते हुए शनिवार से हरिद्वार के लिए बस तीर्थयात्रा बस की शुरुआत की जा रही है। कार्तिक मास में श्रद्धालु गंगा स्नान करके पुण्य कमाना चाहते हैं। इसलिए शुरुआत हरिद्वार से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की तीर्थ यात्राएं आगे भी जारी रहेंगी।

श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से हर हफ्ते बसें रवाना की जाएंगी। हरिद्वार के अलावा मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, अयोध्या, कुरुक्षेत्र और माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बसें रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ यात्रा पर जाने वालों की मेडिकल जांच भी

- फोटो : Getty
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह देव प्रसाद भारद्वाज पांच नवंबर को रात 9:30 बजे तीर्थ यात्रा पर जाने वाली तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों में 45-45 यात्री सवार होंगे।

एक बस संतनगर से, दूसरी ओल्ड फरीदाबाद से और तीसरी बस सेक्टर 16 ए के साईं मंदिर से रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा पर जाने वालों की मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।

साथ ही श्रद्धालुओं का प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का बीमा भी कराया गया है। हर हफ्ते रवाना होने वाली तीर्थ यात्रा में 11 साल से 75 साल तक के स्वस्थ श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। एक परिवार से तीन लोग तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें