खाना बनाते समय आग लगने से रविवार को सेक्टर 52 में 20 झुग्गी जलकर खाक हो गई। फायर विभाग की पांच गाडिय़ों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया। सरस्वती कुंज के पास रोहन मोटर के पास बनी झुग्गियों में आग लग गई।
आग लगने की सूचना के बाद फायर स्टेशन सेक्टर 29 से 11.40 पर दो दमकल मौके पर रवाना हुए। जिनके पहुंचने के बाद अलग-अलग स्टेशन से तीन और गाडिय़ां मौके पर पहुंची।
जिसमें एक डीएलएफ की गाड़ी शामिल रही है। फायर अधिकारी आई एस कश्यप ने बताया कि दो घंटे के भीतर आग पर काबू पाया गया।