फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर से रेप में शामिल विदेशी महिला गायब

Fri, 17 Jul 2015 11:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को पहली मंजिल से कूदे ऑटो चालक मामले में विदेशी युवती के बारे में 24 घंटे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने कई जगह छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस ने तंजानिया निवासी आरोपी युवती को पकड़ने के लिए दूतावास से सहायता मांगी है। दूसरी तरफ ऑटो चालक को ट्रामा सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है।
 
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती करीब दो महीने पहले तंजानिया से भारत आई थी। पुलिस को उसके बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। मंडावली निवासी ऑटो चालक उमेश प्रसाद (40) मंगलवार शाम साकेत में खड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विदेशी युवती बना रही थी वीडियो

उमेश ने सिया को उसके घर छोड़ दिया। सिया सामान रखने के बहाने ऑटो चालक को पहली मंजिल स्थित अपने घर में ले गई। घर में घुसते ही उसने घर की कुंडी अंदर से बंद कर दी और उमेश से अश्लील हरकतें करने लगी।

वह उमेश से शराब पीने की जिद करने लगी। जब उमेश ने मना किया तो सिया ने उसके मुंह पर शराब फेंक दी। इसी बीच युवती शराब पीती रही। कुछ देर बाद युवती उमेश से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगी।

इस बीच उसने पड़ोसी विदेशी युवती को बुला लिया। सिया रमेश के साथ अश्लील हरकतें करने लगी जबकि विदेशी युवती वीडियो बनाने लगी।

विदेशी युवती ने उमेश का पर्स व अन्य सामान छीन लिया। शारीरिक संबंध बनाने से डरे उमेश ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। ऑटो चालक उमेश ने बुधवार तड़के इसकी सूचना पुलिस को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें