नेहरू प्लेस इलाके के एक पब में शनिवार रात बाउंसरों ने तीन युवकों की पिटाई कर दी। मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दरअसल वीआईपी टेबल पर बैठने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई थी। हमले में एक युवक जख्मी हो गया। घायल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित की शिकायत पर कालकाजी थाना पुलिस मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक अमन चौधरी (25) परिवार के साथ साउथ एक्स पार्ट-1 में रहता है। अमन का अपना कारोबार है।