फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ बस के इंतजार में थी वह तभी हुई ये घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में एनआईटी बस अड्डे के पास अपनी मां के साथ वाहन के इंतजार में खड़ी इंजीनियरिंग की छात्रा को कार सवार युवक अगवा कर ले गया। अगवा युवती के साथ दस लाख रुपयों से भरा बैग भी था।
विज्ञापन


आरोपी युवक और युवती की पहले से जान-पहचान होने की बात सामने आई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पलवल के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती सिरसा स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है।

छुट्टियां बिताने के बाद शनिवार को वह सिरसा वापस जा रही थी। युवती को उसकी मां सिरसा तक छोड़ने जा रही थी। शनिवार दोपहर को मां-बेटी ऑटो पर बैठ कर एनआईटी स्थित बस अड्डे पहुंची थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

मां और बेटी कर रहे थे बस का इंतजार

दोनों सवारी के इंतजार में बस अड्डे के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां पहुंचे। वे कार का दरवाजा खोल कर युवती को अंदर खींच कर भाग निकले। मां के मुताबिक युवती के पास दस लाख रुपयों से भरा बैग भी था, जो उसके साथ चला गया।

उनका आरोप है कि बेटी को अगवा करने वालों में से एक यूपी, मथुरा निवासी देवेंद्र उर्फ देवू था। एसएचओ कोतवाली ने बताया कि जांच में युवती और अहपर्ता के बीच पहले से जान-पहचान होने की बात सामने आई है। केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर बल्लभगढ़ के इंद्रा नगर से 23 वर्षीय एक युवती रहस्यमय हालात में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने मामले की शिकायत सेक्टर-सात थाने में दी है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें